हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार अपने बिजी शेड्यूल को लेकर परिवार से नहीं मिल पाने का खुलासा किया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा, मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका अधिकांश समय जनता, बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों में गुजरता है, जिसके कारण परिवार को समय देना काफी मुश्किल हो जाता है। सीएम ने कहा कि उनकी बेटी ने उनसे वृंदावन जाने की इच्छा जताई थी और तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह खुद नहीं जा सके। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी से बच्चों को लेकर जाने के लिए कहा हैं, लेकिन बच्चे अकेले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। परिवार को साथ नहीं रखने की वजह बताई सीएम बोले, “मैं हफ्ते में अपने बच्चों से बहुत कम मिल पाता हूं। कई बार ऐसा होता है कि लगातार कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाता। मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उनका परिवार सीएम हाउस में उनके साथ नहीं रहता। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। सीएम हाउस में दिनभर लोग आते-जाते रहते हैं। बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती है, इसलिए परिवार अलग रहता है। 28 को सीएम बना रहे शेड्यूल सीएम सैनी ने यह भी बताया कि 28 मई को गजटेड हॉलीडे होने के कारण बच्चों की छुट्टी है और उन्होंने अपने शेड्यूल में परिवार के साथ समय बिताने का कार्यक्रम लिख रखा है। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि देखना होगा कि उस दिन समय मिल पाता है या नहीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी लगातार प्रदेशभर में दौरे, समीक्षा बैठकें, जनसंवाद कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग में सक्रिय रहते हैं। यहां पढ़ते हैं CM सैनी का टेंटेटिव शेड्यूल… सीएम नायब सैनी की दिनचर्या सुबह 8.00 बजे से शुरू हो जाती है। सीएम सबसे पहले अपने संत कबीर कुटीर सरकारी आवास पर प्रदेश से आए लोगों से मिलना शुरू करते हैं। 10.00 बजे सीएम पहले से तय मीटिंगों में शामिल होते हैं। ये सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। कई बार सीएम सैनी को रात एक बजे भी अपने आवास पर लोगों से मिलते हुए देखा गया है। चंडीगढ़ के अलावा जब भी वह बाहर जाते हैं तो देर रात ही उनकी वापसी हो पाती है। Source: Source Post navigation सुशासन तिहार में सबसे ज्यादा आवेदन अतिक्रमण के:महापौर बोलीं- निगम की अनुमति बिना हुआ हर अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा सांसद ने NH-343 पर उड़ती धूल का वीडियो किया पोस्ट:निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, बरियों में चक्काजाम की चेतावनी