हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज द्वारा आयोजित ‘शुकराना’ कार्यक्रम में कहा कि सरकार पूरी तरह सिख समुदाय के साथ है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने देश को सेवा, त्याग, समानता और साहस का मार्ग दिखाया। सीएम सैनी ने विशेष रूप से गुरु तेग बहादुर और गुरु गोबिंद सिंह के बलिदानों को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस जैसी उपलब्धियां गिनाईं। हरियाणा सरकार की ओर से यमुनानगर के मेडिकल कॉलेज और अंबाला के पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम गुरु तेग बहादुर के नाम पर रखा गया है। ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत सिख तीर्थों की यात्रा के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में सिख संगत ने सीएम को कृपाण और सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम अंबाला, सिरसा, कैथल सहित सिख बहुल क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

Source: Source