कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में हर्ष और बीरबल के एनकाउंटर को लेकर आज समाज की अहम बैठक होगी। रोड़ समाज दोनों एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए CBI जांच की मांग कर रहा है। समाज ने एनकाउंटर से जुड़े सबूत बैठक में पेश करने का दावा किया है। इन सबूतों के आधार पर आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है। हर्ष के परिवार ने समाज के लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। बीरु वाल्मीकि हत्याकांड में करनाल पुलिस ने हर्ष और बीरबल को मुख्य आरोपी बताया था। समाज का आरोप है कि पुलिस ने पहले दोनों को पकड़ा और बाद में उनका एनकाउंटर किया। बैठक में पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों और आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा होगी। बीरु की हत्या बुधवार रात बहन से मिलने जाते समय गोली मारकर की गई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने बेहद करीब से बीरु पर गोली चलाई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन भी किया था। बीरु की हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। Source: Source Post navigation चलती ट्रेन में डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में पुरानी चोरी भी खुली प्रज्वल रेवन्ना की जेल बैरक से मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद, दो के खिलाफ FIR दर्ज