हरियाणा के हांसी के ढाणी कुतुबपुर गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से खारे पानी की आपूर्ति और नहरी पानी की अनियमित सप्लाई से लोग परेशान हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के वाटर बॉक्स पर एकत्र होकर जल विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने 24 घंटे के भीतर स्थायी समाधान नहीं होने पर आंदोलन और धरना देने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि वाटर बॉक्स के टैंक नहरी पानी से भरे हैं, लेकिन तकनीकी खराबियों के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसके चलते लोगों को खारे ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खारे पानी के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने शिकायत की कि विभाग बार-बार शिकायतों के बावजूद केवल कागजों में समाधान दिखाता है। विरोध प्रदर्शन के बाद विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को 24 घंटे में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। Source: Source Post navigation बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद, लुधियाना में बाजार बंद रखने की अपील नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, रेस्क्यू कर अधिकारियों को सुरक्षित निकाला गया