रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर तरपोंगी टोल प्लाजा से चंद कदम पहले देवरी के पास दोपहर करीब 12:20 बजे एक गाय खून से लथपथ हालत में सड़क के बीचों-बीच पड़ी मिली। किसी भारी वाहन की टक्कर से उसकी हड्डियां टूट चुकी थीं। गाय दर्द से कराह रही थी और उठने की नाकाम कोशिश में बार-बार सड़क पर गिर पड़ रही थी। हर चंद सेकेंड में गाड़ियां उसके पास से सटकर निकल रही थीं और एक और टक्कर कभी भी हो सकती थी। घायल गाय को बचाने के लिए 1962 यानी पशु एंबुलेंस सेवा को भी नहीं बुलाया गया। पेट्रोलिंग टीम ने कहा कि उनका काम सिर्फ सड़क से किनारे घसीटना है। घटना से राहगीरों में आक्रोश है। पशु प्रेमियों ने प्रशासन से जवाब मांगा है। Source: Source Post navigation ग्वालियर में कार चलाते समय बैंक मैनेजर को आया हार्ट अटैक, कई वाहनों में मारी टक्कर; वीडियो वायरल डबरा में शराब से भरा तेज रफ्तार ट्रक थाने की दीवार तोड़कर अंदर घुसा, पुलिसकर्मी हैरान; बड़ा हादसा टला