हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में स्थित घेपन झील को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी जारी की है। यह झील सिस्सू गांव के ऊपर करीब 4068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार यदि झील फटती है तो मात्र 21 मिनट में बाढ़ का पानी सिस्सू गांव तक पहुंच सकता है। इससे भारी तबाही की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 34 बस्तियां खतरे की जद में आ सकती हैं। इसके अलावा 57 पुलों को भी नुकसान पहुंचने का डर है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अटल टनल पर भी संकट मंडरा सकता है। विशेषज्ञ इसे ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी जीएलओएफ का संभावित मामला मान रहे हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। इलाके में निगरानी और सुरक्षा उपाय बढ़ाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम और ग्लेशियरों में बदलाव को इस खतरे की बड़ी वजह माना जा रहा है। Source: Source Post navigation इबोला जैसे लक्षणों के बाद बेंगलुरु में चल रहा युगांडा की महिला का इलाज सीमा पर बेघर उम्मीदें: अवैध प्रवासियों की दर्दभरी वापसी