हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर राज्य से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने चंडीगढ़ में हिमाचल की 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी, BBMB से जुड़े बकाया, नए हिमाचल सदन के निर्माण और शानन जलविद्युत परियोजना पर राज्य के अधिकार का मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि इन मामलों का समाधान आपसी संवाद और सहकारी संघवाद की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने चंडीगढ़ में अतिरिक्त हिमाचल सदन के लिए जमीन और बिजली बकाये से जुड़े मामलों पर भी जल्द समाधान की मांग रखी। Source: Source Post navigation धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाली प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट पर लगा कम्युनिटी नोट ननखड़ी में 4 बीडीसी सदस्य भाजपा में शामिल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित