हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयपुर जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस के एसी कोचों में अचानक आग लग गई. ट्रेन रवाना होने से ठीक पहले उठे धुएं और लपटों ने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मचा दिया. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि प्रभावित डिब्बों में उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]