होशियारपुर में पावरकॉम के आदेशों के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पावरकॉम मैनेजमेंट कर्मचारियों और उपकरणों की कमी दूर करने के बजाय मनमाने आदेश जारी कर रहा है। टेक्निकल कर्मचारियों को ऑफिसों से हटाने के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। साप्ताहिक छुट्टियां नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। मैनेजमेंट द्वारा हर दिन जारी किए जा रहे ‘तुगलकी फरमान’ बिजली कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसके विरोध में संगठनों ने ‘वर्क-टू-रूल’ के तहत नया संघर्ष शुरू किया है। वक्ताओं ने मैनेजमेंट पर वर्कर्स की मांगों पर संगठनों के साथ बनी सहमति का पालन न करने का आरोप लगाया। 7 जून को मुख्यमंत्री के शहर संगरूर में विरोध प्रदर्शन करने और 16 व 17 जून को दो दिन की पूर्ण हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई। Source: Source Post navigation नारनौल में आयुर्वेदिक कॉलेज का विस्तार गुरुग्राम कोर्ट में आग, 21 अदालतें प्रभावित