लुधियाना के चंदर नगर इलाके से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार लड़की 18 जुलाई को घर के पास स्थित बुटीक पर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने गांव बूथगढ़ निवासी साजन वालिया पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी ने लड़की को कहीं छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने नाबालिग लड़की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Source: Source