AI का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हो रहा है, लेकिन इसके खतरे भी लगातार बढ़ रहे हैं। AI रिसर्चर ने एक ओपन लेटर लिखकर कई खतरों की आशंका जताई है। लेटर में कहा गया है कि अगर AI पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। खतरों की शुरुआत साल 2027 से हो सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कई हालात कोविड से भी ज्यादा बुरे हो सकते हैं। इस चेतावनी ने तकनीकी जगत में चिंता बढ़ा दी है।

Source: Source