राजस्थान रॉयल्स के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने मजाकिया अंदाज में बड़ी भविष्यवाणी की है. ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में माइकल वॉन, फिल टफनेल और एलिस्टेयर कुक ने कहा कि जिस तेजी से वैभव आगे बढ़ रहे हैं, वह 21 साल की उम्र तक ‘बर्नआउट’ होकर क्रिकेट छोड़ सकते हैं.