अमृतसर के ओठियां हेरोइन और हथियार बरामदगी मामले में पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। थाना राजासांसी पुलिस ने अजनाला की एसडीजेएम अदालत में यह चालान दाखिल किया। मामले में 43 किलो हेरोइन, चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल और 46 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस ने कुल 13 आरोपियों में से 11 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड करणदीप दुबई से नेटवर्क चला रहा था। आरोप है कि उसके पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क थे और वह भारत में नशे की खेप पहुंचाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, चार हैंड ग्रेनेड से अलग-अलग जिलों में धमाके करने की योजना थी। जांच में कई परिवारों के सदस्य और रिश्तेदार भी इस नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। फरार आरोपी राहुल उर्फ निक्का और रितिक कुमार की तलाश जारी है। अदालत ने करणदीप के खिलाफ ओपन एंडेड वारंट जारी किए हैं। पुलिस अब यूएपीए मंजूरी और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद पूरक चालान पेश किया जाएगा। Source: Source Post navigation ओडिशा से शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार, बाइक से 18 लीटर महुआ शराब बरामद महिला वकील से पर्स स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा सामान और बाइक बरामद