पंजाब के राजपुरा में एक दंपति ने अपने तीन बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने दंपति को बचाया, लेकिन तीनों बच्चों की मौत हो गई। दंपति मोहाली के गांव मौजपुर के रहने वाले थे और वे अपने तीन बच्चों के साथ बाइक पर निकले थे। उन्होंने नहर पर पहुंचकर बाइक रोककर बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी। मृतक बच्चों की पहचान एकमजोत, मुस्कान कौर और रणवीर कौर के रूप में हुई है। गोताखोरों ने शाम करीब 4 बजे घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर तीनों बच्चों के शव नहर से बरामद कर लिए। पुलिस ने बच्चों के शवों को राजपुरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दंपति फिलहाल गहरे सदमे में है और परिवार पिछले कुछ समय से परेशानी में था। दंपति डिप्रेशन में आकर यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दंपति का इलाज चल रहा है।

: Source