निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रबंधों को फाइनल रूप दिया जा रहा है। जिले के पठानकोट नगर निगम के 50 वार्डों में 141 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 9 हाइपरसेंसिटिव और 133 सेंसिटिव बूथ हैं। सुजानपुर के 15 वार्डों के 26 पोलिंग बूथ सेंसिटिव कैटेगरी में हैं। जिले में 26 मई को पोलिंग के दिन 2 हजार पुलिसकर्मी पोलिंग ड्यूटी पर रहेंगे। बैलेट पेपर से मतदान होगा और 29 मई को पठानकोट की एबी कॉलेज और सुजानपुर की एसएमडीआरएसडी कॉलेज में मतगणना होगी। पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी। सुरक्षा प्रबंध कड़े रखे जाएंगे। जिले में निकाय चुनाव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। Source: Source Post navigation जालंधर में घर में आग लगने से तीन झुलसे फरीदाबाद में पेट्रोल 103 के पार डीजल भी हुआ महंगा:ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई पर भी पड़ेगा असर, तनाव के चलते बढ़ सकते हैं रेट