कैथल डीसी अपराजिता ने सोमवार को कैथल और कलायत ब्लॉक की ड्रेनों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बारिश से पहले सभी ड्रेनों और नालों की सफाई कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सिल्लाखेड़ा ड्रेन की टूटी रेलिंग को तुरंत ठीक करवाने के आदेश दिए। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग को शहर से निकल रहे नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि समय पर साफ-सफाई नहीं हुई तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने अमीन ड्रेन पुल और पूंडरी ड्रेन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंप हाउस के अंदर लगाई गई मशीनों की साफ-सफाई और रखरखाव बारे आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मानसून से पहले ही ड्रेनों की साफ-सफाई सहित पंप हाउस का क्रियाशील होना आवश्यक है। Source: Source Post navigation मध्य प्रदेश में आगजनी की घटनाएं बरनाला में नगर निगम चुनाव कल