छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। यह बैठक सुशासन तिहार के बीच में होगी और मंत्रालय में शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे और इसके बाद कल कैबिनेट बैठक होगी। सरकार की ओर से फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यह बैठक राज्य के विकास और जनहित के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। Source: Source Post navigation समाधान शिविर में 9 शिकायतें पहुंचीं बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन