जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार सेवा में तकनीकी खराबी आ गई. करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए. सेना, पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रशासन के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है. केबल कार सिस्टम को दोबारा बहाल करने का काम जारी है. पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सावधानी बरती गई. घटना के कारणों की जांच की जा रही है. गुलमर्ग प्रशासन ने पर्यटकों को सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया है.

Source: Source