जालंधर | डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर के युवा इंजीनियरों की टीम ने सीएएसई-आईएन अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम 19 से 21 मई 2026 तक मॉस्को में होने वाले फाइनल चरण के लिए चयनित हुई है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 15 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसमें ब्रिक्स देशों और साझेदार देशों के 120 से अधिक युवा इंजीनियरों व शोधकर्ताओं की भागीदारी रही। टीम ने जियोपॉलिमर कंक्रीट पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें फ्लाई ऐश, स्लैग और पुरानी तोड़ी हुई सामग्री जैसे औद्योगिक कचरे के उपयोग से मजबूत, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल कंक्रीट तैयार करने का तरीका बताया गया। प्रोजेक्ट का उद्देश्य कचरे के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना रहा। टीम में डॉ. कनिष कपूर (सहायक प्रोफेसर व टीम कैप्टन), ई. तेजिंदरपाल सिंह, परमवीर सिंह और ई. अंशुल शर्मा शामिल रहे। सीएएसई-आईएन चैंपियनशिप में ब्राज़ील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया और रूस सहित देश भाग लेते हैं; इस वर्ष थीम ‘भविष्य की तकनीकें’ रही। Source: Source Post navigation सरगुजा के 55 मेधावी छात्रों को मिलेगी नीट-जेईई की निशुल्क कोचिंग बोर्ड परीक्षा की 1800 कॉपियों की जांच तीन दिन में पूरी