हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। आवेदन करते समय स्कैन किए गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर जैसे विवरणों की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और सभी दस्तावेज पहले से स्कैन कर तैयार रखने होंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखना भी आवश्यक है। आवेदन भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी और पीडीएफ सेव करनी होगी। पहली प्रोविजरल मेरिट लिस्ट 10 जून को जारी होगी और पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को आयेगी।

Source: Source