सिरसा जिले में राजस्थान निगम की बस और बाइक का एक्सीडेंट हो गया। इसमें बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को हिसार के लिए रेफर कर दिया गया है। यह हादसा गांव माधोसिंघाना के पास सोमवार को हुआ। मृतका की पहचान गोमती पत्नी आदराम के रूप में हुई है। दोनों मां-बेटा किसी पारिवारिक पार्टी में शामिल होकर बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान परिवहन की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस मौके पर पहुंची Source: Source Post navigation चंडीगढ़ में घर में 3 सिलेंडर फटे, 3 घायल करनाल में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, आरोपी घायल