जींद जिले की मनीषा कौशिक का इसरो में रिसर्च ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। मनीषा ने एमडीयू रोहतक से एमएससी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। मनीषा के ननिहाल कसूहन गांव में ग्रामीणों ने खुशी मनाई। मनीषा पूरे हरियाणा से इसरो में रिसर्च ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाली एकमात्र उम्मीदवार हैं। गांव की पंचायत ने मनीषा कौशिक के सम्मान में जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। मनीषा की नानी इंद्रो देवी ने अपनी दयोती की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस खुशी में उनकी उम्र 10 वर्ष ओर बढ़ गई। मनीषा के मामा विजेंद्र शर्मा ने बताया कि मनीषा हरियाणा से इसरो के हैदराबाद सेंटर में रिसर्च ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाली इकलौती हैं। मनीषा ने ऑनलाइन कोचिंग करके तैयारी की थी। उन्होंने 7 पेपर दे चुकी थी जो क्लियर हो चुके हैं। इंटरव्यू में वो पास हो चुकी है।

Source: Source