कपूरथला के बेगोवाल में एक मेले में पेंडुलम राइड झूला तकनीकी खराबी के कारण हवा में रुक गया। इससे उसमें बैठे लोगों की जान खतरे में पड़ गई और मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मेला संत बाबा प्रेम सिंह जी की सालाना बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। झूले में फंसे लोग और बच्चे डर के मारे चिल्लाने लगे, जिससे नीचे खड़े उनके परिजनों में घबराहट फैल गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी सुरक्षित उतारे गए। घटना में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने जिला प्रशासन से झूलों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तुरंत पूरी फिटनेस जांच की मांग की है।

Source: Source