पठानकोट पुलिस ने निकाय चुनाव के मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने शहर के कई मतदान केंद्रों और काउंटिंग सेंटरों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर को 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां हर सेक्टर की कमान एक एसएचओ के हाथ में होगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे बिना किसी डर के मतदान करें और शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी है। मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन, पानी की बोतल, स्याही, चाकू, पेचकस, हथियार, कैमरा, माचिस की डिब्बी और लाइटर ले जाने पर पूर्ण पाबंदी होगी। Source: Source Post navigation मोहाली में 5 दुकानों में भीषण आग फरीदकोट में नगर काउंसिल चुनाव की तैयारी