चमोली में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को खुल गए। 225 दिन बाद खुले कपाटों के लिए 3000 से अधिक श्रद्धालु उपस्थित थे। गुरुद्वारे को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। हेमकुंड साहिब के कपाट पिछले साल 10 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। 67,690 श्रद्धालु पहले ही ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। पहले दिन 6605 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गुरुद्वारा ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। हेमकुंड साहिब यात्रा को देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में माना जाता है। धाम में अभी भी कई फीट बर्फ जमी हुई है। पिछले सीजन में 2.7 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। Source: Source Post navigation गुरुग्राम में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कदम पश्चिम बंगाल में 5 रुपये में मील