मोगा में नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर मोगा शहर में विशाल फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें करीब 500 पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कर रही है और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर 24 घंटे पुलिस तैनात है। लोगों से अपील की गई है कि वे पैसे, शराब या नशीले पदार्थ बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें। बिना अनुमति हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source