हरियाणा सरकार ने ओटी असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का फैसला किया है। अब बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी जरूरी होगी। पहले 10+2 साइंस थी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय सर्जिकल सेवाओं में सुधार लाएगा। ओटी असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने में मदद करेगा। इससे मरीजों की सुरक्षा में सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया है। यह निर्णय आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों पर बढ़ते कैशलेस सर्जिकल लोड को देखते हुए लिया गया है।

Source: Source