हिमाचल सरकार ने एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार और दो एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव राजस्व बनाया गया है और विनय मोदी को एसी-2 डीसी ऊना लगाया गया है। विनय मोदी राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इससे पहले संजय गुप्ता टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। निशांत ठाकुर परियोजना निदेशक के पद पर बने रहेंगे। विनय मोदी एससी स्टेट कमीशनर फॉर एससी ऊना मुख्यालय में मेंबर सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत थे।

Source: Source