बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम लमरीडबरी के रामसागर तालाब में एक नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची की उम्र करीब 1 से 2 दिन बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची को तालाब में फेंक दिया था। आशंका है कि जन्म छिपाने की नीयत से यह कदम उठाया गया। पानी में डूबने के कारण मासूम की मौत हो गई। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला मार्च महीने का बताया जा रहा है, जिसकी अब विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और दुख का माहौल है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना ने समाज में संवेदनहीनता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। Source: Source Post navigation iPhone और AC की मांग से बढ़ा पारिवारिक विवाद, बहू की शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंचे सास और बेटा रमदहा वॉटरफॉल विवाद में दो गुटों पर बलवा केस दर्ज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस कार्रवाई