हरियाणा के करनाल में बीच सड़क बोलेरो गाड़ी रोककर हमला करने का मामला सामने आया है। घरौंडा से चंडीगढ़ जा रहे दो लोगों पर कुछ युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत मधुबन थाना पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता नितिन ने बताया कि वह ड्राइवर सलमान के साथ बोलेरो में रेलवे का सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने अचानक उनकी गाड़ी के आगे ब्रेक लगा दिए। इससे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। आरोप है कि इसके बाद कार सवार युवक बाहर निकले और बोलेरो के शीशे तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। हमले में नितिन के हाथ पर गंभीर चोट आई और उसका हाथ टूट गया। वहीं ड्राइवर सलमान की टांगों पर कई वार किए गए, जिससे उसकी टांगों में फ्रैक्चर हो गया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बताया कि नितिन की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट दर्ज की गई है। सलमान की रिपोर्ट में भी कई चोटों का उल्लेख है। मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation मीरा रोड विवाद: बकरीद के बकरों को लेकर सूअर लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, इलाके में तनाव लुधियाना में 5 लड़कियां लापता: कहीं शादी का झांसा, कहीं अपहरण की आशंका