इंडिगो के एक पायलट द्वारा रिकॉर्ड किया गया भारत-पाकिस्तान सीमा का रात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसमान से सीमा पर फैली रोशनी की लंबी कतार दिखाई दे रही है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। यह वीडियो रविवार यानि 24 मई इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया था। उड़ान के दौरान जब विमान हजारों फीट की ऊंचाई पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के ऊपर से गुजर रहा था, तब यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ। इंडिगो के पायलट कैप्टन ने रिकॉर्ड किया वीडियो में रात के अंधेरे में दोनों देशों की सीमा को अलग करती एक चमकदार रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। सीमा पर लगी फ्लडलाइट्स दूर तक फैली हुई हैं, जो आसमान से एक जगमगाती लाइन जैसी नजर आती हैं। इस वीडियो को इंडिगो के पायलट कैप्टन प्रदीप कृष्णन ने रिकॉर्ड किया है। अक्सर अपनी उड़ानों से जुड़े दृश्य करते हैं साझा वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपनी उड़ानों से जुड़े दृश्य साझा करते हैं। यह नजारा आमतौर पर उन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान दिखाई देता है, जो खाड़ी देशों से पाकिस्तान के एयरस्पेस से होते हुए भारत की ओर आती हैं। Source: Source Post navigation भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की अपील: हाइड्रेटेड रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें चीन की आपत्ति दरकिनार, पेंपा सेरिंग ने ली शपथ:दलाईलामा की मौजूदगी में 17वीं कशाग के अध्यक्ष बने; दुनिया भर के राजनयिक पहुंचे