ग्राम पंचायत गोधना से कुकदा तक लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। अटल चौक गोधना से कुकदा तक बनने वाली मुख्य सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी। खासकर मानसून के दौरान यह मार्ग कीचड़ और गड्ढों में बदल जाता था। नई सड़क बनने से आवागमन में सुधार होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य का स्वागत किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपसरपंच प्रतिनिधि बसंत साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। Source: Source Post navigation भीषण गर्मी में बिलासपुर की बिजली व्यवस्था फेल, ट्रांसफार्मर धमाकों से कई इलाकों में ब्लैकआउट डिजिटल सेवाओं का नया केंद्र: अब ‘लोक सेवा केंद्र’ बना ‘सेवा-सेतु’, 73 से बढ़कर अब 442 सेवाएं एक ही छत के नीचे