कबीरधाम में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जपं सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत उड़िया खुर्द वार्ड क्रमांक 08 और जपं पंडरिया के ग्राम पंचायत पोलमी वार्ड 14 के रिक्त पंच पदों के लिए चुनाव होना है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्वाचन कार्यों के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। पोलमी वार्ड 14 के लिए एसडीओ जल संसाधन विभाग कौशल शर्मा को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। यहां मतदान केंद्र प्राथमिक शाला भवन पोलमी में होगा। वहीं उड़िया खुर्द वार्ड 08 के लिए बीआर सिन्हा को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस वार्ड का मतदान केंद्र प्राथमिक शाला भवन उड़िया खुर्द होगा। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा गया है।

Source: Source