दुर्गूकोंदल के ग्राम महेंद्रपुर में 15 दिनों से बंद पड़ा सौर ऊर्जा से चलने वाला पंप दोबारा चालू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद क्रेडा के जिला प्रभारी ने तकनीकी टीम मौके पर भेजी। टीम ने जांच कर खराबी दूर की और पंप शुरू कराया। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मोटर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी। पंप बंद होने से पेयजल संकट गहरा गया था। महिलाएं और बच्चे रोज कई किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर थे। अब जलापूर्ति सामान्य हो गई है। मरम्मत में कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने समस्या को उजागर करने पर दैनिक भास्कर को धन्यवाद दिया। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव की मुश्किल हल कर दी। Source: Source Post navigation कबीरधाम जिले में जनगणना से खुलासा: आबादी 10 लाख पार, मकानों की संख्या 3 लाख से अधिक की ओर पठानकोट में खाली बाल्टियां रख महिलाओं का प्रदर्शन:हाड़ा गांव में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान, एक हफ्ते से सप्लाई बाधित, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन