कोंडागांव के सरगीपाल वार्ड स्थित स्कूल गली में नालियां कचरे और पॉलिथीन से पट गई थीं। लंबे समय से नगर पालिका ने सफाई नहीं कराई, जिससे गंदा पानी घरों तक पहुंचने लगा। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गर्मी के मौसम में ठहरे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। आखिरकार बुधवार सुबह निवासियों ने खुद नालियों की सफाई का बीड़ा उठाया। उन्होंने नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करते हुए एक वीडियो भी जारी किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका शहर के अन्य हिस्सों में तो सक्रिय है, लेकिन सरगीपाल वार्ड की उपेक्षा हो रही है। वार्डवासियों ने नियमित सफाई और नालियों की स्थायी व्यवस्था की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं, फरसगांव के सुशासन तिहार शिविर में समाज कल्प्याण विभाग ने 9 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक वितरित किए। लाभार्थियों ने इस सहायता पर खुशी और राहत जताई। Source: Source Post navigation दिल्ली: 30 जून से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, 13 हजार BLO करेंगे घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन असम में UCC विधेयक पास, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला तीसरा राज्य बना, उत्तराखंड और गुजरात के बाद बड़ा कदम