पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति पर बरनाला में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। बरनाला रेलवे स्टेशन के पास बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। खुशी में पटाखे चलाकर अपने उत्साह का इजहार किया गया। वरिष्ठ नेता प्रेम प्रीतम जिंदल, सुभाष मकड़ा और राजू चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि ढिल्लों के कमान संभालने से पार्टी को नई मजबूती मिली है। उन्होंने ढिल्लों को मेहनती और जमीनी नेता बताते हुए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद दिया। नेताओं ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी रिकॉर्ड सीटें जीतकर पंजाब में नया इतिहास रचेगी। Source: Source Post navigation पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राजनांदगांव में कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प छत्तीसगढ़: बस्तर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 14 महिला कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन