छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके दर्जनभर समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। विधायक ने अब इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नायब तहसीलदार पहले से ही शिकायतों का पात्र था। उन्होंने आरोप लगाया कि उप तहसील कार्यालय में उनकी बहन (सगी दीदी) के साथ उसने बदतमीजी और दुर्व्यवहार किया। विधायक ने साफ किया कि उन्होंने खुद मारपीट नहीं की, बल्कि वहां मौजूद लोगों ने गुस्से में ऐसा किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज FIR में वह पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रही है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बनी हुई है। Source: Source Post navigation जौनपुर एनकाउंटर: ‘क्या यादव होना ही रवि का गुनाह?’ बेटे की मौत के बाद भड़का परिवार, कैबिनेट मंत्री राजभर पर लगाए जातिगत आरोप ‘मैंने अपनी बात रखी’: सिद्दारमैया ने कर्नाटक CM पद से इस्तीफा दिया, भावुक होकर कहा — मुझे गर्व है