फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित शिव कॉलोनी में दो दुकानदारों के बीच कूलर के रेट को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मुकेश नामक दुकानदार ने ग्राहक को कूलर का कम रेट बताया, जिसके बाद ग्राहक पास की दूसरी दुकान पर चला गया। दूसरे दुकानदार पवन और उसके बेटे आदित्य को यह बात नागवार गुजरी। आरोप है कि दोनों ने मुकेश की दुकान पर जाकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मुकेश की मां चारू और बेटा सन्नी बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सन्नी के सिर में 7-8 टांके लगे हैं, जबकि चारू के हाथ और सिर में चोटें आई हैं। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation कैथल: ऑस्ट्रिया के नशा तस्कर को 1.85 किलो सुल्फा के साथ पुलिस ने दबोचा, हिमाचल से लाया था माल गुरुग्राम में नशे और हुड़दंग के खिलाफ पुलिस का अभियान, 226 लोगों पर कार्रवाई