अब तक सुजुकी Swift के पेट्रोल, डीजल और सीएनजी अवतार को भारत में देखा जा चुका है. कंपनी ने इसे बिलकुल नए अवतार में 2026 वियना मोटर सिम्पोजियम में दिखाया है. जहां इस कार के चलने पर अब तक धुआं निकलता था, दिखाई गई स्विफ्ट के चलने पर पानी निकलता है. हम बात कर रहे हैं स्विफ्ट हाइड्रोजन की. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.