हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद, बीडीसी और चार नगर निगमों (सोलन, मंडी, पालमपुर, धर्मशाला) के मतों की गणना कल सुबह 9 बजे से होगी। राज्य चुनाव आयोग ने काउंटिंग की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगमों के परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की उम्मीद है, जबकि जिला परिषद और बीडीसी के नतीजे 1 जून तक लग सकते हैं। राज्य में 251 जिला परिषद, 1769 बीडीसी और करीब 64 नगर निगम पार्षद चुने जाएंगे। पूरे प्रदेश के 91 विकास खंडों में अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। हर जिला परिषद वार्ड में 15-20 टेबल और करीब 35 कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर निगम चुनाव को दिसंबर 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, क्योंकि यह चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए ये नतीजे कई मायनों में अहम होंगे। चुनाव आयोग ने पोलिंग पार्टियों को मतगणना ड्यूटी से मुक्त रखा है, जिसके लिए अलग से नया स्टाफ लगाया जाएगा। Source: Source Post navigation बीजेपी की बोदल शक्ति केंद्र बैठक कुथरेल में संपन्न: बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर मुंबई: स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ता बने चुनाव आयोग के ‘सहयोगी’, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में जुटे