अबोहर की खुईयां सरवर पुलिस ने गुमजाल बैरियर पर 22 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सहायक थानेदार प्रताप सिंह शुक्रवार शाम गश्त कर रहे थे तभी उन्हें तीन संदिग्ध दिखे, जो राजस्थान से पंजाब में घुस रहे थे। सिर पर प्लास्टिक के कट्टे उठाए ये तीनों युवक पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके कट्टों से 22 किलो पोस्त बरामद हुआ। तीनों आरोपी अर्शदीप सिंह, लवदीप सिंह और सुनील हैं, जिनमें से कुछ के आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 61, 85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाया जाएगा कि यह खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई करनी थी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। Source: Source Post navigation हैदराबाद: वक्फ केस लड़ रहे वकील की हत्या, पिता-पुत्र ने दिए थे 15 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार रोहतक: गांव मोखरा में 60 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों से आपसी रंजिश का शक