वलसाड पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार में घूमकर आलीशान बंगलों में चोरी करने वाले साली-जीजा के अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है. नासिक के एक लग्जरी फार्महाउस से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 34 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया.