हरियाणा के कैथल जिले के कलायत में चार आरोपियों ने एक युवक पर ईंटों से जानलेवा हमला किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आरोपी पहले मोटरसाइकिल जा रहे युवक का रास्ता रोकते हैं। फिर वे उसे लात-मुक्कों से पीटते हैं और उसकी बाइक सड़क पर गिरा देते हैं। एक आरोपी ईंट (पेवर ब्लॉक) उठाकर लाता है और युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार करता है। युवक बेसुध होने तक हमला जारी रहता है। इसके बाद आरोपी युवक के ऊपर मोटरसाइकिल गिराकर फरार हो जाते हैं। पीड़ित के साथ मौजूद साथी ने बाइक हटाई और परिजनों को सूचना दी। घायल युवक की पहचान कलायत निवासी विनय उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसके सिर में कई टांके लगे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अनुकूल के साथ पिछली रंजिश थी। हमले के समय आरोपियों के पास असलहा भी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। Source: Source Post navigation सूरजपुर में दर्दनाक: नशे में धुत माँ गिरी, तीन माह के मासूम के नीचे दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी लुधियाना में डंडा मार गैंग का आतंक: मोबाइल बचाने चलती ट्रेन से कूदा यात्री, बाजू टूटी, सिर में 6 टांके