बिलासपुर जिले में चार स्थानों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। तारबाहर वार्ड (नंबर 29) में अब तक 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कांग्रेस, भाजपा और आप के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मस्तूरी ब्लॉक के तीन गांवों में भी पंच पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कुल 16 पंच पदों में से 13 पर प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। केंवटाडीह में सरपंच निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। मानिकपुर में सरपंच के लिए एक भी नामांकन न होने पर फिर से चुनाव होगा। तारबाहर वार्ड में 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वृद्ध और दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। कुल 5,255 मतदाता (2,600 पुरुष, 2,655 महिला) अपने नए पार्षद का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

Source: Source