भारत की टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी के घर बेटी का जन्म हुआ है. ऐसे में सूर्या 10 मई को RCB के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले से बाहर रह सकते हैं.