‘कर्तव्य’ एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें आप सैफ अली खान के किरदार एसएचओ पवन को बड़ी दिक्कतों में उलझते, दुविधा में फंसते और खुद को साबित करने की लड़ाई करते देखेंगे. ट्रेलर में वो अपना कर्तव्य निभाने और परिवार को संभालने के बीच अटका हुआ है. उसका बॉस उसके सिर पर है और चीजें उसके हाथों से फिसल रही हैं.