जयपुर की 45 डिग्री वाली तपती गर्मी में जहां लोग घरों से निकलने से बचते हैं, वहीं 78 साल के गोपाल दादा रोज सड़क किनारे मटका लेकर बैठ जाते हैं. ना किसी से पैसे लेते हैं, ना कोई नाम चाहते हैं… बस राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाते हैं. पिछले 30 सालों से हवामहल के पास चल रही उनकी यह ‘प्याऊ’ आज इंसानियत की मिसाल बन चुकी है.