फिरोजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लक्खो थाना क्षेत्र के गांवों में रेड कर पुलिस ने करीब 1200 लीटर अवैध लाहन बरामद किया है। मौके से लाहन बनाने का पूरा सेटअप भी जब्त किया गया है। ड्रम और अन्य उपकरणों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं अवैध शराब या लाहन बनाने की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जिला पुलिस के जारी अभियान का हिस्सा है। Source: Source Post navigation मोगा: रामगंज मंडी में युवक से ढाई तोले की सोने की चेन लूट, मोटरसाइकिल सवार बदमाश CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन: दो महिला तस्करों समेत तीन गिरफ्तार, 56 ग्राम हेरोइन बरामद