विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जशपुर जिला न्यायालय परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू ने किया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनका उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना है। मुख्य अतिथि सत्येन्द्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण को सबसे प्रभावी उपाय बताया। इस कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश बिहारी घोरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम नशीने, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ओ.पी. साय समेत बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण को बचाने और पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Source: Source