अलीगढ़ की काली नदी किनारे चारा काट रही 18 वर्षीय सुमन पर मगरमच्छ ने हमला कर हाथ दबोच लिया. जांबाज चाची ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर वार कर भतीजी को मौत के मुंह से बचा लिया. गंभीर घायल युवती अस्पताल में भर्ती है.